NFSA Form Apply Online 2025 :- इस लेख में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के बारे में बताया गया है। वैसे नागरिक जो इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं वह इस लेख को लास्ट तक देखें। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राजस्थान के गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार को राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए 26 जनवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य नागरिक इसके लिए आवेदन कर पाएंगे आवेदन करने से संबंधित जानकारी आगे दिया गया है। NFSA Ration Card Me Nam Judna shuru 2025
राजस्थान सरकार, खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया को लाइव कर दिया गया है। इसके फॉर्म कैसे भरने होंगे कौन-कौन लोग फॉर्म भर पाएगा यह सभी जानकारी इसी पेज पर आगे देखने को मिल जाएगा। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राजस्थान के लोगों को राशन कार्ड बनाए जाएंगे और सभी को राशन दिए जाएंगे। किसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगे दिया गया है। NFSA Form Apply Online
NFSA Form Apply Online 2025 Overview :-
योजना का नाम | खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) |
योजना मंत्रालय | खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान के गरीब और मध्यवर्गीय परिवार |
आवेदन का तरीका | Online Application |
आधिकारिक वेबसाइट | food.rajasthan.gov.in |
Help line No. | 0141-2227352 (Working Hours) |
आवेदन सुरु | 26.01.2025 |

NFSA खाद्य सुरक्षा योजना क्या है ? यहाँ जाने।
राजस्थान सरकार खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के अंतर्गत नाम जोड़ने हेतु पोर्टल लंच कर दिया गया है। 26 जनवरी 2025 से पोर्टल पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। National Food Security Act (NFSA) Rashtriy Khad Suraksha Yojana को राजस्थान के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ते दर पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। NFSA Form Apply Online
खाद सुरक्षा योजना को राजस्थान सरकार के द्वारा लाने का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ती दर पर राशन उपलब्ध करवाना और उनको राशन कार्ड बनवाना है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों या नागरिकों को राशन कार्ड बनवाया जाएगा उसके माध्यम से चावल गेहूं तथा अन्य जरूरी खाद्य सामग्री को उपलब्ध करवाई जाएगी। यह योजना गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लाई गई है। राजस्थान सरकार के द्वारा इसको शुरू किया गया है।
राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना का उद्देश्य :-
खाद्य सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 के तहत, गरीब और कमजोर वर्गों को सस्ती दरों पर गेहूं, चावल और अन्य अनाज उपलब्ध कराने का एक प्रयास है। इस योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को हर महीने 5 किलो खाद्यान्न सस्ती दर पर प्रदान किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार भूखा न सोए और उनकी आर्थिक सहायता हो।
NFSA खाद्य सुरक्षा योजना के पात्रता /Eligibility :-
- आवेदक राजस्थान राज्य का निवासी होना चाहिए।
- वृद्धजन/ एकल नारी/ विधवा/ विकलांग पेंशन पी.पी.ओ.
- परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- नरेगा योजना में 100 दिन काम करने वाले मजदूर पात्र हैं।
- वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति भी पात्र हैं।
- जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।
- कच्ची बस्ती में निवास करने वाले सर्वेक्षित परिवार
- पंजीकृत श्रमिक और सीमांत किसान पात्र हैं।
- कानूनी रूप से निर्मुक्त बंधुआ मजदूर
- साईकिल रिक्शा चालक
- पोर्टर यानि मटके बनानेवाला
- आस्था कार्डधारी परिवार
- कुष्ठ रोगी, सिलिकोसिस रोग ग्रसित
- बहुविकलांग व मंद बुदि व्यक्ति
- अन्य फार्म में मौजूदा
- ग्रामीण क्षैत्र हो तो भूमिहीन /सीमान्त/ लघु किसान परिवार
खाद्य सुरक्षा योजना अपात्र श्रेणी, जिसको लाभ नहीं मिलेगा :-
- ऐसे परिवार, जिसका कोई भी एक सदस्य आयकर दाता हो।
- ऐसे परिवार, जिसका कोई भी एक सदस्य सरकारी/अर्द्धसरकारी/स्वायत्तशासी संस्थाओं में नियमित कर्मचारी/अधिकारी हो अथवा एक लाख रूपये वार्षिक से अधिक पेंशन प्राप्त करता है।
- ऐसे परिवार, जिसके किसी भी एक सदस्य के पास चारपहिया वाहन हो (ट्रेक्टर एवं एक वाणिज्यिक वाहन को छोडकर, जो कि जीविकोपार्जन के उपयोग में आता हो)।
- ऐसे परिवार, जिसके सभी सदस्यों के स्वामित्व में कुल कृषि भूमि लघुकृषक हेतु निर्धारित सीमा से अधिक हो।
- ऐसे परिवार, जिसके सभी सदस्यों की कुल आय एक लाख रू० वार्षिक से अधिक हो।
- ऐसा परिवार, जिसके पास ग्रामीण क्षेत्र में 2000 वर्गफीट से अधिक स्वयं के रिहायश हेतु निर्मित पक्का मकान हो।
- नगर निगम नगर परिषद क्षेत्र में 1000 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल में निर्मित पक्का आवासीय व्यवसायिक परिसरधारी परिवार (कच्ची बस्ती को छोडकर)
- नगर पालिका क्षेत्र में 1500 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल में निर्मित पक्का आवासीय व्यवसायिक परिसरधारी परिवार (कच्ची बस्ती को छोडकर)
NFSA Form Apply Online Important Documents :-
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) 2025 आवेदन पत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चर्चा नीचे की गई है- NFSA Form Apply Online
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- राजस्थान सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- खाद्य सुरक्षा फॉर्म
- केटेगरी का प्रमाण
- पंचायत से घोषणापत्र – सरपंच, पटवारी, या पंचायत द्वारा जारी घोषणापत्र।
योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :-
- जिस राशनकार्ड में पहले से गेहु मिलते हो उसमें नये नाम नहीं जुडेगे। सिर्फ जिन राशनकार्डधारक ने कभी भी गेहु प्राप्त नहीं किये हो उन्हीं के लिए आवेदन का पोर्टल चालु होगा।
- ऑनलाईन आवेदन करने के बाद विभाग द्वारा एक महीनें के अंदर दस्तावेज की जांच की जावेगी व विभाग सत्यापन के पश्चात आवेदक को खादय सुरक्षा योजना में सम्मिलित कर दिया जायेगा और उसके बाद आवेदक उचित मूल्य की दुकान से गेहु और निशुल्क मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य बीमा योजना और 450 रूपये में गैस सिलेण्डर प्राप्त कर सकेगा।
NFSA Form Apply Online 2025 How to Apply :-
- सबसे पहले राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद महत्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनाओं में जाना होगा।
- यहां पर आपको खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लिए आवेदन करें पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- यहां पर दिए गए खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लिए आवेदन फार्म पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक और पेज खुलकर आ जाएगा यहां पर अपना जिला चुने और राशन कार्ड की संख्या दर्ज करें और राशन कार्ड खोजें पर क्लिक करें।
- अब आपका राशन कार्ड डिटेल्स खुल कर आ जाएंगे और जितने भी आपका राशन कार्ड में नाम होंगे दिखने लगेंगे।
- अभी इस पेज पर दिए गए चुने वाले विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- आप आधार ओटीपी, जो आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। यहां पर भर लेना होगा उसके बाद सबमिट करना होगा।
- उसके बाद आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे यहां पर सभी विवरण आपको देखने को मिलेगा।
- यहां पर परिवार के सदस्यों के विवरण में पूछे गई जानकारी को भर लेना होगा।
- उसके बाद नीचे पूछे गए श्रेणी को चुन लेना होगा और उसका दस्तावेज भी अपलोड करके सेव कर देना होगा।
- आपका अब आपका एप्लीकेशन फॉर्म सफलता पूर्वक सबमिट हो चुका है।
- अब आप आवेदन की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट से जाकर जान पाएंगे जिनका लिंक नीचे दिया गया है।
Important Links :-
FAQs NFSA Form Apply Online 2025
NFSA Form Apply Online 2025 फॉर्म को कैसे भरें ? :-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
Help line / Grievance Redressal:
0141-2227352 (Working Hours)
हेलो दोस्तों, मेरा नाम Arnav है और मैं सरकारी योजना और जॉब से सम्बंधित टॉपिक पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे आम नागरिकों तक सरकारी जॉब और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना अच्छा लगता है।