WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Abua Awas Yojana 2025 झारखंड सरकार हर गरीब को मिलेगा 3 कमरों का पक्का घर

Abua Awas Yojana 2025 :- इस लेख में Abua Awas Yojana 2025 के बारे में बताया गया है। अगर आप भी अबुआ आवास योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसलिए को लास्ट तक देखें। यहां पर आप सभी को इस योजना के बारे में जानकारी देखने को मिलेगा जैसे अबुआ आवास योजना क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, पात्रता क्या है, किसको लाभ मिलेगा, कितने रुपए मिलेंगे, आवेदन कैसे करना होगा और इस योजना के तहत लगने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट क्या रहने वाले हैं सभी जानकारी मिलेगा यहां पर।

झारखंड सरकार के द्वारा अबुआ आवास योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के तहत झारखंड के पत्र लोगों को तीन कमरे का पक्का का मकान दिया जाएगा। इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है तथा इस कला कैसे प्राप्त होगा यह सभी जानकारी इसी पेज पर आगे बताई गई है इस योजना संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को लास्ट तक देखें। और आपको टेलीग्राम तथा व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहिए क्योंकि सबसे पहले अपडेट यहीं पर दिया जाता है। Abua Awas Yojana 2025

Abua Awas Yojana 2025 Overview :-

योजना का नामAbua Awas Yojana 2025
योजना मंत्रालयझारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग
संचालकझारखण्ड सरकार
लाभार्थीराज्य के गरीब तथा बेघर नागरिक
लाभ3 कमरों का पक्का मकान
उद्देश्यगरीब तथा बेघर नागरिक को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन का तरीकाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://aay.jharkhand.gov.in
Abua Awas Yojana 2025
Abua Awas Yojana 2025

झारखण्ड अबुआ आवास योजना क्या है?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा झारखंड के नागरिकों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की नई-नई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ सभी वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थी प्राप्त कर पाएंगे। हाल ही में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को आवास उपलब्ध कराने के लिए अबुआ आवास योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना के तहत राज्य के जरूरतमंद परिवार यानी जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनको तीन कमरे का पक्का मकान दिया जाएगा। ताकि राज्य के सभी परिवार जिनके पास पक्के का मकान नहीं है वह आसानी से पक्के का मकान प्राप्त कर अपना जीवन यापन कर सके।

झारखंड मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जाएगा जिनको PM Awas Yojana का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। राज्य के सभी वर्ग के लोगों को इस योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। लगभग राज्य के 8 लाख लोगों को बुआ आवास योजना का लाभ दिया जाना है 2026 तक, बाकी और अधिक जानकारी के लिए लेख को आगे देखें। Abua Awas Yojana 2025

झारखण्ड अबुआ आवास योजना के मुख्य उद्देश्य :-

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा अबुआ आवास योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे गरीब परिवारों को मकान उपलब्ध करवाना है जिनके पास अभी तक रहने का पक्का का मकान नहीं है। या वह परिवार गरीबी के कारण अभी तक अपना पक्का मकान नहीं बन सका है। ऐसे लोग जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है तभी ऐसे लोगों को तीन कमरे का पक्का मकान उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे झारखंड राज्य मजबूत होगा तथा हर गरीब नागरिकों को रोटी कपड़ा मकान की जरूरत को पूरा किया जा सके

अबुआ आवास योजना झारखंड ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नियंत्रित की जा रही है इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक राज्य के 8 लाख गरीब परिवारों को आवास वितरण यानी उपलब्ध करने का लक्ष्य है। Abua Awas Yojana 2025

Jharkhand Abua Awas Yojana 2025 :-

झारखंड सरकार के द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरे का पक्के मकान के निर्माण हेतु ₹2,00,000 अलग-अलग 4 किस्त में दिए जाएंगे। पहले किस्त में सहयोग राशि के 15% यानी 30,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे प्लिंथ यानी नींव तक का काम किया जाएगा। इसके बाद दूसरे किस्त में सहयोग राशि का 25% यानी ₹50,000 दिए जाएंगे जिसमें लिंटर तक काम किया जाएगा। इसके बाद तीसरी किस्त में सहयोग राशि का 50% यानी₹100000 दिया जाएंगे।

जिसमें छत के ढलाई से लेकर दरवाजा खिड़की लगवाना होगा। इसके बाद चौथी किस्त में 10% यानी ₹20000 दिए जाएंगे जिसमें आवास पूर्णता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।

झारखण्ड अबुआ आवास योजना के लाभ :-

  • अबुआ आवास योजना का के तहत आवासहीन परिवारों को आवास प्रदान किया जाएगा।
  • अबुआ आवास योजना के तहत 3 कमरों का पक्का मकान लोगो को दिया जाएगा।
  • मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि 4 किस्तों में प्रदान की जा रही है।
  • इस योजना के अंतर्गत 8 लाख आवास प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के लिए 15,000 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।
  • झारखंड सरकार द्वारा 2026 तक इस लक्ष्य को प्राप्त करने का कहा गया है।

झारखण्ड अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को झारखण्ड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन कर रहे आवेदक के परिवार की कुल आय (वार्षिक आय) 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आगे बताये गए परिवार ही योजना का लाभ ले सकते है –
    • 1) जिन परिवार के पास स्वयं का मकान नहीं,
    • 2) कच्चे मकान में रहने वाले परिवार,
    • 3) बेघर या निराश्रित परिवार,
    • 4) कानूनी तौर से रिहा किया गए बंधुआ मजदूर, अथवा
    • 5) पिछड़े वर्ग के परिवार
  • आवेदक ने इससे पहले किसी भी अन्य आवास योजना का लाभ न लिया हो।

अबुआ आवास योजना के लिए महत्वूर्ण दस्तावेज निम्मलिखित :-

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)
  • आय प्रमाण पत्र (तीन लाख से कम)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक खता विवरण (मोबाइल नंबर और आधार से लिंक)

झारखण्ड अबुआ आवास योजना में आवेदन कैसे करें?

  • अबुआ आवास योजना में मकान बनाने हेतु आवेदन पत्र ब्लाक कार्यालय, पंचायत कार्यालय और ग्राम सभा कार्यालय में निशुल्क मिलता है।
  • यह आवेदन पत्र आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।
  • आवेदन पत्र मिलने के बाद उसको भरकर तथा सभी जरूरी दस्तावेज़ों के साथ उसी कार्यालय में जमा करना होगा।
  • अब आपके आवेदन पत्र तथा दस्ताबेजों की जांच सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा गहनता से की जाएगी।
  • जांच के पश्चात पात्रता सूची जारी होगी, जिन लाभार्थियों का नाम होगा उन्हें SMS के माध्यम से उनके मोबाइल पर सूचित किया जायेगा।

Download Abua Awas Yojana Application Form PDF :-

ऊपर दिए गए SOME USEFUL IMPORTANT LINK के सेक्शन में Abua Awas Yojana Application Form PDF के सामने दिए गए LINK पर CLICK करना करें। अब आपके सामने योजना का pdf फॉर्म खुल जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Abua Awas Yojana Application Form

आधिकारिक वेबसाइट

Home Page

FAQs For Abua Awas Yojana 2025

Jharkhand Abua Awas Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें?

अबुआ आवास योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?/Appply Offline

Jharkhand Abua Awas Yojana 2025 के लाभ :-

3 कमरों का पक्का मकान

Jharkhand Abua Awas Yojana 2025

तीन कमरे का घर मिलेगा। इस योजना के तहत 2 लाख रु.

Leave a Comment